राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। देशभर में सरकारी तेल की कीमतों को लेकर हर महीने की 1 तारीखों का निर्णय किया जाता है। वहीं प्राइवेट तेल कपंनियां से जुड़े पेट्रोल पंपों ने आज अचानक पेट्रोलियम पदार्थो के दामों में बढ़ोतरी की है। नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी हैं। कंपनी ने पेट्रोल के दाम में 5 प्रति लीटर और डीजल में 3 प्रति लीटर का इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के बाद भोपाल में एक लीटर पेट्रोल 119.54 और डीजल 102.64 का हो गया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में आई तेजी के बाद रिटेल कीमतों और बढ़ती लागत के बीच के अंतर को कम करने के लिए यह फैसला लिया गया है। इस साल की शुरुआत में जब ईरान संघर्ष के कारण ग्लोबल एनर्जी सप्लाई प्रभावित हुई थी, तब कंपनी ने 26 मार्च को भी पेट्रोल 5 और डीजल 3 प्रति लीटर महंगा कर दिया था। अभी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन , भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं जियो ने भी अभी कोई बदलाव नहीं किया है।


