Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर कांग्रेस में पार्टी के नेताओं, पूर्व पार्षदों द्वारा निर्दलीय चुनाव लडऩें को लेकर अब तक कार्रवाई नहीं होने से नाराज पूर्व संगठन महासचिव ने शहर अध्यक्ष को पत्र लिखा है। जिसमें विभिन्न बातों का जिक्र किय गया है। पूर्व संगठन महासचिव रहे नितिन वत्सस ने पत्र के माध्यम से शहर अध्यक्ष मदन गोपाल से इस बारे में जानकारी मांगी है कि जिन पदाधिकारियों, पूर्व पार्षदों ने पार्टी का सिंबल नहीं मिलने पर पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ा उन पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गयी।

 

निर्दलीय लडऩे वाले लोग अब भी पार्टी के कार्यक्रमों में पहुंच रहे है उनको ना रोकना समझ से परे है यहां तक कि ऐसे व्यक्तियों को प्रदेश तक के पद भी दे दिए गए है। वत्सस ने पत्र के माध्यम से लिखा है कि ऐसे लोगों को स्वागत किया जा रहा है कि ऐसे में मान लिया जावे कि अब पार्टी बागियों पर कोई कार्रवाई नहीं करेगी अगर कोई संगठन के प्रत्याशी के खिलाफ लड़ेगा तो उसे पद दिया जाएगा और स्वागत भी होगा।

 

वत्सस ने पत्र के माध्यम से यह भी लिखा है कि ऐसे में क्यों ना जिला कांग्रेस कमेटी का नाम बागियों का दल कर दिया जाए। पत्र में लिखा गया हे कि पंचायत चुनावों में भी अगर कोई संगठन के खिलाफ जाकर लड़ता है तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्या। वत्सस ने पत्र के माध्यम से शहर अध्यक्ष मदन गोपाल से सवाल किया है कि क्या कारण है कि ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करना चाहते है। वत्सस ने लिखा है कि पार्टी कार्यकर्ता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे है। ऐसे में जल्द से जल्द इस बात की पुष्टि करें कि आप कार्रवाई करेंगे या नहीं।

 

कांग्रेस के पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में नितिन वत्सस जाने जाते रहे है। उनकी तरफ से लिखा गया ये पत्र कई सवाल खड़े कर रहा है। इस पत्र की प्रतिलिपि प्रदेश संगठन के महासचिव ललित तूनवाल, राष्ट्रीय संगठन के महासचिव के.सी.वेणुगोपाल, पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, पूर्व अध्यक्ष यशपाल गहलोत और पूर्व मंत्री लोकसभा प्रत्याशी रहे गोविंदराम मेघवाल को भी दी गयी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!