Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मजदूरी के पैसों को लेकर चल रहे विवाद में दो पक्षों के पुलिस के सामने भिड़ जाने की खबर सामने आयी है। घटना चुरू शहर के वार्ड 60 की है। जहां पर पैसों को लेकर चल रहे विवाद में 2 पक्ष पुलिस के सामने ही भिड़ गए। पुलिस की समझाइश के बावजूद दोनों पक्षों के लोग मारपीट करने लगे। इस पर कोतवाली पुलिस ने 3 लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
यह विवाद सोहनलाल से जुड़ी एक शिकायत की जांच के दौरान हुआ। पुलिस अधिकारी दोनों पक्षों से मामले को लेकर बात कर रहे थे। इसी दौरान सोहनलाल के भाई रामवतार ने दूसरे पक्ष पर मजदूरी के पैसे नहीं देने का आरोप लगाया।

 

दूसरे पक्ष के किशनलाल ने इसका विरोध करते हुए कहा कि पैसे दे दिए गए हैं। देखते ही देखते दोनों पक्ष एक-दूसरे से झगडऩे और मारपीट करने लगे। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने 51 वर्षीय सोहनलाल, 46 वर्षीय रामवतार और 54 वर्षीय किशनलाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ कार्रवाई की और बाद में उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश कर पाबंद किया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!