Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

कांग्रेस में नहीं थम रहा उप महापौर को लेकर बवाल
राजस्थान  1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में बीते दिनों हुए निकाय चुनावों में जिस प्रकार से कांग्रेस प्रत्याशी की हार हुई। उसको लेकर रार खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिनों ही कांग्रेस के करीब तीन दर्जन नेताओं ने आलाकमान के सामने अपनी बात को रखा था। जिसमें आगामी दिनों में जंाच के बाद कार्रवाई का आश्वासन मिला था। जिसके बाद आज रविवार को सर्किट हाउस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम मुस्तफा, उप महापौर की प्रत्याशी रही नसीम बानो ने एक प्रेस वार्ता की।

 

जिसमें विभिन्न पहलुओं को लेकर दोनो ने खुलकर अपनी बात रखी। मुस्तफा ने कहा कि हमारे चार वोट नहीं बल्कि आठ वोट क्रॉस हुए है। जिनके नाम सबूत के साथ आलाकमान को भेज दिए गए है। जिन पर कार्रवाई का भरोसा दिया गया है। मुस्तफा ने कहा कि पूर्व विधानसभा क्षेत्र के उसमें से चार नाम हमे पता है जो कि इस क्रॉस वोटिंग में शामिल थे। मुस्तफा ने कहा कि टिकट वितरण करने वाले लोग भी इसके दोषी है। ऐसे में उनसे भी इस बारे में स्पष्टीकरण लेना चाहिए।

 

मुस्तफा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कौन लोग है जिन्होने कांग्रेस में रहते हुए भाजपा और आरएसएस की लॉबी के लिए काम करने वाले लोगों को टिकट दिलवा दिए। जिनमें कई लोगों के नाम भी मुस्तफा ने बताए। मुस्तफा ने कहा कि इन सबकी जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

 

वहीं उप महापौर की प्रत्याशी रही नसीम बानो ने कहा कि मुझ़े अपनों द्वारा दिए गए धोखे का दुख होता है। जिन्होने कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ा और फिर कांग्रेस के साथ ही धोखा कर भाजपा को वोट दे दिया। कम से कम ऐसे लोगों के नाम तो सामने आने ही चाहिए ताकि भविष्य में किसी अन्य के साथ ऐसा घटनाक्रम ना हो।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!