राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में आए दिन ऐसी खबरें आ रही है जो कि कई परिवारों को परेशान में डालने वाली है। बीकानेर में करीब एक महीने में दर्जनों युवती, महिला और बालिकाएं गायब हो चुकी है। इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नही आ रही है और ना ही कोई अधिकारी बोलने को तैयार हो रहा है। ऐसे में समाज में चिंता का माहौल बढ़ता जा रहा है। आज कोटगेट क्षेत्र से एक खबर ऐसी ही सामने आयी थी।
जिसके बाद मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र से भी ऐसी ही खबर निकलकर आयी है। इस सम्बंध में युवती के पिता ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी बेटी सुबह 11 बजे मार्कैट जाने का बोलकर घर से निकली थी लेकिन वापिस नहीं लौटी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


