राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पैर फिसलने के कारण नहर में गिरने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर पुलिस थाना क्षेत्र के कंवरसेन लिफ्ट नहर हंसेरा में 2 अक्टूबर की है। इस सम्बंध में मृतक के रिश्तेदार सहीराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसको चाचा केशरदार नहर के पास में गए हुए थे। जहां पर पैर फिसल जाने से उसके चाचा जयनारायण पानी में गिर गए और डूबने से मोत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी हे ।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE