राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवक के लापता हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। घटना 29 सितंबर की सुबह 8 बजे से दोपहर को 4 बजे के बीच की हे। इस सम्बंध में सुभाष जाट ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भतीजा जो कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। परिवादी ने बताया कि 29 सितंबर को उसका भतीजा गांव जाने का बोलकर गया था लेकिन जब पता किया तो उसका भतीजा गांव नहंी पहुंचा। परिवादी ने रिपेार्ट देते हुए मांग की है कि उसके भतीजे के बारे मे जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई की जावे। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


