राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का 95 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका चेन्नई के कावेरी अस्पताल में निधन हुआ। उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। सिंगीतम ने ‘पुष्पक विमान और ‘आदित्य 369 समेत तेलुगु, कन्नड़, तमिल, हिंदी और अंग्रेजी में करीब 60 फिल्मों का निर्देशन किया था। उन्हें दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड समेत कई सम्मान मिले। 94 साल की उम्र में उन्होंने अपनी आखिरी फिल्म ‘सिंग गीथम निर्देशित की थी।
यह फिल्म 12 जून 2026 को रिलीज हुई थी। तेलुगु और तमिल फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कमल हासन, जूनियर हृञ्जक्र, श्रुति हासन, नाग अश्विन, महेश बाबू ने उनके निधन पर दुख जताया। उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़, हिंदी और अंग्रेजी में करीब 60 फिल्मों का निर्देशन किया। सिंगीतम ने हिंदी और हिंदी समेत कई भाषाओं में बनी फिल्मों का निर्देशन किया। इनमें ‘त्रिलोक सुंदरी (1982), फूल (1993), ‘लिटिल जॉन (2001), ‘मुंबई एक्सप्रेस (2005) और एनिमेशन फिल्म ‘घटोत्कच (2008) शामिल हैं।


