राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर सहित प्रदेशभर में यूथ कांग्रेस के परिणाम जारी कर दिए गए है। बीकानेर में भी युवा कांग्रेेेस के परिणाम सामने आए है। बीकानेर शहर में यूथ कांग्रेस के रामदयाल बेनीवाल जीते है तो देहात में राजेश गोदारा ने जीत दर्ज की है। इसी तरह विधानसभा अध्यक्ष में बीकानेर पूर्व में शहजाद अली अध्यक्ष बने है वहीं पश्चिम में मो. शोएब विजय हुए है। बता दे कि बीकानेर शहर और देहात अध्यक्ष के लिए भंवर लााल कूकणा की टीम ने मेहनत की थी। राजेश गोदारा और रामदयाल बेनीवाल के लिए भंवरलाल कूकणा की टीम की मेहनत से ही उनके पक्ष में निर्णय आया है । दोनो साथियों के जीतने के बाद कूकणा ने कहा कि हमारी मेहनत और एकजुटता से लोगों ने हमें प्यार, समर्थन दिया है। कूकणा ने कहा कि हम सब मिलकर मजबूती से काम करेंगे और जेन-जी के लिए सड़कों पर अगर सघंर्ष करना पड़ा तो भी पीछे नहीं हटेंगे।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE