राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सूटकेस में रखे हुए गहने चोरी हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में सूर्यविहार कॉलोनी में रहने वाले हरसुखराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी बेटी के पास सोने की रखड़ी, मंगलसूत्र, सोने का फूलड़ा उसके सूटकेश में रखे हुए पर्स में था। 14 अप्रैल को जब जरूरत के समय संभाला तो उक्त गहने बैग में से गायब मिले। परिवादी ने प्रदीप, दिनेश के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




