Internaitional News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। बॉन्डी बीच पर यहूदियों पर फायरिंग करने और दस लोगों की इस फायरिंग की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना आस्ट्रेलिया की है। जहां पर दोपहर को हनुक्का त्योहार मना रहे यहूदियों पर दो हमलवारों ने फायरिंग की। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक हमलावर भी शामिल है। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए दोनों हमलावरों को गोली मारी। अधिकारियों के मुताबिक एक हमलावर की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर हालत में है। गोलीबारी के दौरान एक आम नागरिक ने हथियारबंद हमलावर को दबोच लिया। एक वीडियो में व्यक्ति अपनी जान जोखिम में डालकर हमलावर से राइफल छीनता नजर आता है।

 

उसकी इस बहादुरी से कई लोगों की जान बच गई। एक वीडियो में नॉर्थ बॉन्डी बीच पर कई लाशें बिखरीं नजर आ रही हैं। ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के मुताबिक अब तक एक हमलावर समेत 10 लोगों की मौत हो चुकी है।
पुलिस ने बताया कि दूसरा हमलावर गंभीर हालत में है और उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और जांच जारी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!