राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अनियंत्रित होकर गाड़ी के हादसे का शिकार होने और मासूम की मौैत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के 573 वाली पुलि के पास 20 जुलाई की रात की 8 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतक के रिश्तेदार इस्लाम अली ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भतीजा अमदज, उसकी पत्नी, बेटी बाइक पर जा रहे थे। इस दौराान अचानक पशु गाड़ी के आगे आ गया। जिसके चलते तीनों गिर गए और चोटिल हो गए। हादसे में छह वर्षीय अलिशा की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
संबंधित खबरें
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE