Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर से जोधपुर की और जा रही कार ट्रक से भिड़ जाने की खबर सामने आयी है। घटना नागौर में बीकानेर-जोधपुर बाईपास पर बासनी रिंग रोड़ की हे। जहां पर दोपहर को बीकानेर की और से जा रही कार और सामने से आ रहे कार में भीषण हादसा हो गया। हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौत हो गयी। हादसे में पति-पत्नी,बेटा सहित चार की मौत हो गयी।
मौके पर मौजूद लोगों ने कार सवार लोगों को खींचकर बाहर निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया। 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अस्पताल ले जाते समय रास्ते में 2 और घायलों ने दम तोड़ दिया।
सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया।  हादसे में जय सिंह  पुत्र प्रेम सिंह, उसकी पत्नी सुमन कंवर  और बेटा इंद्रवर्धन सिंह के साथ जयसिंह की मौसेरी सास लक्ष्मी कंवर की मौत हो गई। सभी मृतक जोधपुर के रहने वाले थे, जो बीकानेर से जोधपुर जा रहे थे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!