राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। बिजली पेाल निर्माण के दौरान व्यक्ति की तबीयत खराब होने और फिर सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के सोलर प्लांट लाखूसर में 8 जुलाई की दोपहर को 3 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतक के भाई छोटेलाल बसेर ने रिपोर्ट दी है।
परिवादी ने बताया कि उसका भाई दिनेश कुमार सोलर प्लांट पर बिजली पोल निर्माण कार्य करता था। 8 जुलाई को उसकी तबीयत खराब हो गयी। और कैंंप मे ंछोड़ा। जिसने पीछे से खेजड़ी के पेड़ से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


