राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गोशाला में काम करने वाले कार्मिक का शव फंदे से झूलता मिलने की खबर सामने आयी है। घटना कोलायत पुलिस थाना क्षेत्र के नंदन गौशाला दियातरा में 21 अगस्त की है। इस सम्बंध में मृतक के पिता ओमवीर ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका बेटा दीपक जो कि नंदन गौशाला दियातरा में काम करताा था। 21 अगस्त को उसके बेटे का शव कमरे में अंदर फांसी पर लटका हुआ मिला। फिलहाल आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट केआधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE