राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। भीषण सड़क हादसे में चार की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना डीडवाना-कुचामन जिले में हनुमानगढ़-किशनगढ़ मेगा हाईवे की है। जहां पर बस और दो कारों की भिड़ंत में एक परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर 2 बजे हाईवे पर परबतसर में कॉलेज के सामने हुआ। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने की कोशिश में यह हादसा हुआ। हादसे में स्विफ्ट कार चकनाचूर हो गई। पुलिस ने मौके पर क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाया और ट्रैफिक सुचारू कराया।

 

जानकारी के अनुसार- सतनाम साखी ट्रैवल्स की स्लीपर बस किशनगढ़ की तरफ जा रही थी। इस दौरान पीछे से आई किआ कार ने बस को ओवरटेक किया। किआ कार सामने से आ रही स्विफ्ट से टकरा गई। टक्कर के बाद स्विफ्ट बस से भिड़ गई। स्विफ्ट कार किशनगढ़ से डीडवाना की तरफ जा रही थी।मौके पर जुटे लोगों ने परबतसर पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। घायलों को तुरंत परबतसर राजकीय उप जिला अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक युवक को अजमेर रेफर किया गया था, जिसकी रास्ते में मौत हो गई। गंभीर घायल तुलसी देवी और उनकी दोहिती परी को अजमेर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!