Bikaner News 
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देशनोक में करीब एक महीने पहले हुए हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गयी थी। पीडि़त परिवारों को न्याय की मांग को लेकर बीकानेर में बीते दस दिनों से जिला कलेक्ट्रेट पर धरना जारी है। न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियेां ने बीते दिनों बीकानेर बंद बुलाया था। अंादोलन का आग लगातार तेज हो रही है। इसी बीच पूर्व सीएम ने बीकानेर में हुए इस हादसे को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है।

पूर्व सीएम गहलोत ने लिखा है कि मुआवजे की मांग को लेकर धरना दे रहे पीसीसी सचिव रामनिवास कूकणा के घर पर एक आईपीएस के नेतृत्व में पुलिस दल गया। वहां कुछ न मिलने पर खेत से ट्रांसफार्मर उतार लिया। जिसके बाद डेयरी को सील कर दिया।
पूर्व सीएम ने आगे लिखा कि ये दिखाता है कि मौजूदा सरकार के दबाव में पुलिस कानून से बाहर जाकर कार्रवाई कर रही है जो कि अलोकतांत्रिक है। पूर्व सीएम ने लिखा कि पुलिस अधिकारी ऐसा काम ना करें कि खुद ही कानून के घेरे में आ जाए।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!