Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5


राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। छोटी काशी के नाम से विख्यात बीकानेर के प्रसिद्ध उद्योगपति ने कल रविवार को बाबा बागेश्वर और पीएम मोदी से मिले। इस दौरान अनेक मुद्दों को लेकर चर्चा भी की गयी। पूरे भारत में उद्योग जगत में बीकानेर का नाम रोशन करने वाले नोखा के सीलवां नरसी कुलरिया ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की साथ ही बाबा बागेश्वर से भी मिले और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके भाई पूनम कुलरिया भी उनके साथ रहे।
कल यानि रविवार को बागेश्वर धाम अस्पताल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट के शिला पूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचे थे इस दौरान बागेश्वर धाम में कुलरिया परिवार के नरसी कुलरिया व उनके भाई पूनम कुलरिया ने मोदी से मुलाकात की और उद्योग जगत के बारे में चर्चा की। कार्यक्रम से एक दिन पहले कुलरिया ने बागेश्वर धाम में बालाजी महाराज के दर्शन किये धीरेन्द्र शास्त्री के सहित अन्य संतों से से भी मुलाकात कर राष्ट्र हित व सनातन धर्म के बारे में चर्चा की थी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!