राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर में घुसकर महिला के सिर पर वार करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में लूणकरणसर पुलिस थाने में सेक्टर नंबर 3 की रहने वाली महिला ने चार के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना वार्ड नंबर 4 लूणकरणसर में 10 मई की सुबह 10 बजे के आसपास की है।

 

इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि आरोपी महिलाएं एकराय होकर उसके घर पर आयी। जहां पर आरोपियों ने उस पर लाठी, डंडो से मारपीट की और सिर पर वार करते हुए चोटें पहुंचाई। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!