Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। डिजीटल होती दुनिया में अब बिजली का रिचार्ज भी शुरू किया जा रहा है। बीकानेर संभाग में इसकी शुरूआत हो चुकी है। बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बिजली से जुड़ी बड़ी सुविधा की शुरुआत हो चुकी है। जैसे आपके प्री-पेड मोबाइल में बैलेंस खत्म होता है वैसे ही आपके बिजली के मीटर का भी बैलेंस खत्म होगा।

 

आपके पास अधिकार होगा कि उसे जितने रुपए का चाहें रिचार्ज कराएं। संभाग के चारों जिलों में प्री-पेड मीटर इंस्टॉल करने का काम शुरू हो गया है। इस प्रक्रिया से उपभोक्ता रोज अपनी बिजली की खपत, मीटर रीडिंग,वोल्टेज और पावर कट जैसी जानकारी अपने मोबाइल पर देख सकेंगे।

 

प्री-पेड स्मार्ट मीटर के जरिये सबसे बड़ी बात ये होगी कि चोरी पर लगाम लगेगी साथ ही पारदर्शिता और सुविधा मिलेगी। इसके लिए जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को यह कार्य सौंपा गया है। कंपनी ने पहले ही क्षेत्रवार सर्वे कर लिया है। बीकानेर जिले के नोखा और नापासर क्षेत्र में सबसे पहले मीटर इंस्टॉल किए जा रहे हैं। इसके बाद शहरी और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में मीटर लगाने का काम शुरू होगा। जिसके बाद उपभोक्ता मोबाइल रिचार्ज की तरह बिजली का रिचार्ज कर पाएंगे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!