राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। हत्या के मामले में दो महीने से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस सम्बंध मेंंं 6 जून को राजेन्द्र प्रसाद ने रिपोर्ट देते हुए बताया था कि आरोपियों ने परिवादी के बेटे को धोखे से बुलाया और फिर बांधकर लाठी, से मारपीट की। जिसके चलते उसका बेटा घायल हो गया और इलाज के दौरान मौत हो गयी। जिसके बाद पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं मेंं मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस प्रकरण में कार्रवाई करते हुए पूर्व में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने 2 माह से अधिक समय से फरार चल रहे राजेश निवासी काकड़ा को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में राकेश स्वामी, सुमित, ओमप्रकाश, शिवप्रकाश, बलवान, विष्णु शामिल रहें।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
संबंधित खबरें
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE