Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Crime News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रंजिश के चलते दिव्यांग युवक की पीट-पीटकर हत्या करने और उसके परिजनों को घायल कर देने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ से जुड़ी है। जहां पर गांव 2 पीजीएम में हत्या की गयी है। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर परिवार पर हमला बोल दिया था।

 

कुछ दिन पहले युवक (मृतक) की भाभी को पड़ोसी का ममेरा भाई भगा ले गया था। इसी मामले को लेकर दो परिवारों में विवाद चल रहा था। जानकारी के अनुसार हमले के मुख्य आरोपी जगजीत सिंह का ममेरा भाई गौरी, करीब तीन महीने पहले मृतक की भाभी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। इसी मामले को लेकर रविवार रात करीब 8 बजे मुकेश की मां ने समझाने के लिए जगजीत सिंह और उसकी मां छिन्दरपाल कौर को अपने घर बुलाया था।

 

बातचीत शांतिपूर्ण तरीके से हुई और दोनों वहां से चले गए। दो घंटे बाद ही रात करीब 10 बजे जगजीत सिंह अपने ममेरे भाई गौरी और 20-25 अन्य युवकों के साथ अचानक घर में घुस आया। हमले के समय मुकेश चारपाई पर बैठा नहाने की तैयारी कर रहा था। उसी दौरान हमलावरों ने अचानक लाठियों से उस पर हमला बोल दिया। एक लाठी सिर पर इतनी जोर से मारी गई कि मुकेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 

इसके साथ ही हमलावरों ने घर की महिलाओं व अन्य परिजनों पर भी लाठियों व पत्थरों से हमला किया। पुलिस ने जगजीत सिंह के भाई बिट्टू को राउंडअप कर लिया है। अन्य हमलावरों की तलाश जारी है। पुलिस ने कई ठिकानों पर दबिश भी दी है। शव को सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!