राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। बीकानेर में विभिन्न समस्याओं को लेकर आज जिला अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल की अगुवाई में जिला कलक्टर निशांत जैन को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें शहर में आमजन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की गयी है। जिला अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने कहा कि गर्मी के तेवर तेज हो रहे हैं साथ ही नगर स्थापना दिवस पर बड़ी संख्या में शादी समारोह है।

मेघवाल ने कहा कि सावे और गर्मी को देखते हुए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जावे साथ ही पर्याप्त रूप से बिजली भी आमजन को मिले ताकि गर्मी से कुछ राहत मिल सके। मेघवाल ने कहा कि गर्मी के मद्देनजर कोटगेट, सांखला फाटक पर टैंट लगाया जावे ताकि फाटक बंद होने पर राहगीरों को गर्मी से बचाया जा सके। इसके साथ ही सीवरेज को लेकर भी मांग उठाई गयी है। जिसमें बताया गया है कि सीवरेज का काम वर्षों से चल रहा है कंपनी जगह-जगह काम के नाम पर सड़कों को तोड़ रही है और बिना काम पुरा किए ही उसे छोड़ रही है। जिससे आमजन परेशान हो रहा है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि इन मांगो पर आने वाले दिनों में सुनवाई नहीं हुई तो प्रदर्शन भी करेंगे।
पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी इंटक नेता हेमंत किराडू, ब्लाक अध्यक्ष सुमित कोचर, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर नागौरी, ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद भुट्टा, मंडल अध्यक्ष बलराम नायक, मंडल अध्यक्ष जाकिर हुसैन, मंडल अध्यक्ष मुकेश जोशी, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण व्यास, मंडल अध्यक्ष अविनाश राठौड़ मंडल अध्यक्ष अब्दुल रहमान लोदरा, मंडल अध्यक्ष हंसराज विश्नोई, इंटक प्रदेश युवा अध्यक्ष महेंद्र देवड़ा, पूर्व महासचिव राहुल जादूसंगत,
रामनाथ आचार्य, एड भीखाराम मेघवाल, अर्चना नांगल, शलीना खान, पार्वती गोसाईं, प्रेम जोशी, धनसुख आचार्य, मेक्स नायक, नवीन जांगिड़ डॉ.मिर्जा हैदर बेग, अहमद अली भाटी, भवानीसिंह राजपुरोहित, मनोज गहलोत, अशोक कुमार आचार्य, प्रेम कुमार दैय्या, कमल गोयल, भवानीशंकर गहलोत, ताहिर हसन कादरी, सफी खान, सादिक हुसैन कुरेशी, शकील स्टार, हरिप्रकाश वाल्मिकी सहित अनेक कांग्रेसी मौजूद रहें।




