Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

 


राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रकृति और जानवरों के प्रति अनूठे प्रेमा जगजाहिर है। कई बार पीएम मोदी गाय माता के साथ तो कभी मोर के साथ अठखेलियां करते हुए देखे गए है। कल पीएम आवास लोक कल्याण मार्ग पर गाय ने एक बछड़े को जन्म दिया। जो कि लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। गाय के बछड़े के साथ पीएम मोदी की तस्वीरे लगातार वायरल हो रही है। जिसमें पीएम मोदी बछड़े को गोद में लिए घूमते नजर आ रहे हैं तो दूसरी ओर माताजी के आगे मंदिर में बछड़े को दुलारते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बछड़े के साथ फोटो डालकर लिखा की बछड़े को मैने दीपज्योति नाम दिया है। वहीं दूसरी और सोशल मीडिया यूजर भी इस पर चटखारे ले रहे हैं। कई यूजर ने इसे एप्रिसियेट किया तो कई यूजर इस पर कटाक्ष कर रहे है। बीते करीब 24 घंटे में ही पीएममोदी के नाम से हैशटेग पर पचास हजार पोस्ट किए जा चुके हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!