Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। बहु द्वारा सास पर चाकूओं से ताबड़तोड़ वार करने और फिर दो महीने के बच्चे को चाकू मारने की खबर सामने आयी है। खबर भीलवाड़ा से जुड़ी है। जहां पर सदर थाना क्षेत्र में रूपाहेली गांव में देर रात एक महिला ने अपनी सास और दो महीने के नवजात बेटे पर चाकू से हमला करके खुद की हाथों की नसें काट लीं। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

इसको लेकर महिला के पति राजू जाट ने पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले उसने पूजा से नाता विवाह किया था। पूजा कुछ दिनों से अजीब तरह की हरकतें कर रही थी। उसे चिकित्सक को भी दिखाया, लेकिन चिकित्सक ने उसे किसी भी प्रकार की बीमारी होने से मना कर दिया। शनिवार को भी पूजा ने ऐसी ही हरकतें की। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाकर जांच कराई गई और रविवार सुबह उसे दोबारा दिखाना था।

 

राजू ने बताया कि रात को पूजा अपनी सास के कमरे में ही सो गई। देर रात परिवार के सोने के बाद पूजा ने सास गौरी (45) पर चाकू से कई वार किए, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। इसके बाद पूजा ने अपने दो महीने के पुत्र जसवंत पर भी चाकू से हमला किया, जिससे वह भी घायल हो गया। राजू ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने के बाद पूजा ने खुद ही अपने हाथ की चाकू से नसें काट ली।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!