Crime News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। बीकानेर संभाग में पुलिस टीम पर फायरिंग करने की खबर सामने आयी है। घटना हनुमानगढ़ जिले से जुड़ी है। जहां पर लम्बे समय से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी ड्रग तस्कर ने शुक्रवार रात संगरिया थाना क्षेत्र में नाकाबंदी कर रही पुलिस टीम पर देसी पिस्टल से फायरिंग कर दी।

 

तस्कर ने संगरिया थाना प्रभारी अमर सिंह पर दो गोलियां दागी, लेकिन बुलेट पू्रफ जैकेट की वजह से थाना प्रभारी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में तीन फायर किए। एक गोली पैर में लगने से तस्कर घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को दबोच प्राथमिक इलाज के लिए राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। गिरफ्तार किए गए ड्रग तस्कर की पहचान राजवीर निवासी टिब्बी के रूप में हुई है।

 

राजवीर ने नाकाबंदी देखकर अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी की ओर से किए गए दो फायर थाना प्रभारी अमरसिंह के बुलेट पू्रफ जैकेट पर लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम की ओर से भी फायरिंग की गई। इससे राजवीर के पैर में गोली लगी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!