Crime News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। विवाहिता से रेप कर उसकी अश्लील फोटो वीडियो बनाकर ब्लेकमेल करने की खबर सामने आयी है। घटना बीकानेर संभाग के चुरू जिले से जुड़ी है। जहां पर रतनगढ़ पुलिस थाने में पीडि़ता ने एक पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

पीडि़ता ने बताया कि विवाहिता ने आरोप लगाया है कि उसके पति विदेश में रहते हैं। रतनगढ़ तहसील के एक गांव के एक युवक के ई मित्र से पति द्वारा विदेश से भेजे गए रुपए निकलवाने के लिए वहां जाती थी। इस दौरान युवक से जान-पहचान हो गई। जान पहचान बढऩे पर युवक घर आने-जाने लगा। एक दिन मौका पाकर युवक ने उसके साथ रेप किया। विवाहिता की अश्लील फोटो व वीडियो बना ली। उसके बाद आरोपी उसे अलग-अलग जगहों पर भी ले गया। जहां पर उसके साथ रेप किया।

 

युवक ने उसको ब्लैकमेल करते हुए पांच साल में 25 लाख रुपए हड़प लिए। एक दिन आरोपी में उसे रतनगढ़ बस स्टैंड बुलाया। जहां उसके चेक व स्टाम्प पर साइन करवाए। उसके बाद आरोपी ने छह जनवरी को उसके खाते से पांच लाख रुपए और निकाल लिए। युवक द्वारा विवाहिता के अश्लील फोटो व वीडियो से ब्लैकमेल कर अब तक कुल 30 लाख रुपए हड़प लिए। पुलिस ने विवाहिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!