Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Crime News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीमारी युवती का इलाज के नाम पर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। घटना श्रीगंगानगर से जुड़ी है। इस सम्बंध में जवाहर नगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पीडि़ता ने सोमवार की शाम को जवाहर नगर थाना पहुंचकर आरोपी तांत्रिक और उसके तीन साथियों बेबी, गाजी और चक्की के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार पीडि़ता वर्तमान में 19 साल की है। जब वह 16 साल की थी, तब से बीमार रहती है। इस दौरान किसी की सलाह पर वह तांत्रिक मोहम्मद के पास इलाज करवाने के लिए गई थी। इस दौरान आरोपी ने उसे स्वस्थ करने का झांसा दिया और झाड़- फूंक के नाम पर उसका इलाज शुरू कर दिया। आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो-फोटोज बना लिए।

रिपोर्ट के अनुसार- आरोपी ने जनवरी, 2025 से उसके साथ दरिंदगी शुरू कर दी। तांत्रिक और उसके 3 साथी बेबी, गाजी और चक्की ने कई बार दरिंदगी की। जब पीडि़ता ने विरोध किया तो अश्लील वीडियो-फोटो के नाम पर ब्लैकमेल किया गया। इसके बाद पीडि़ता ने आखिरकार सोमवार की शाम पुलिस थाने में पहुंचकर चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!