राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। व्हाट्सअप पर आपतिजनक टिप्पणियां भेजने का मामला सामने आया है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला अनूपगढ़ से जुड़ा है। जहां पर युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवायी है। प्रार्थिया ने बताया था कि उसकी सगाई हो चुकी है, लेकिन कोई अज्ञात व्यक्ति उसके मंगेतर को वॉट्सऐप के जरिए उसके बारे में गलत टिप्पणियां भेज रहा है।

 

जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है और वह, उसका मंगेतर तथा परिवारजन मानसिक रूप से परेशान हैं। पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण करते हुए वॉट्सऐप गतिविधियों को खंगाला और संदिग्ध नंबरों का पता लगाया।प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी द्वारा जिस मोबाइल नंबर से मैसेज भेजे गए थे, उस सिम को तोड़कर फेंक दिया गया था।

 

इसके बाद आरोपी ने वाई-फाई के माध्यम से अन्य डिवाइस से वॉट्सऐप चला कर फिर से मैसेज भेजने शुरू कर दिए।पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हर्षदीप सिंह श्रीकरणपुर जिला श्रीगंगानगर का रहने वाला है। पुलिस आरोपी से पुछताछ कर रही है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!