राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। निकाय चुनावों के परिणामों के बाद दोनो पार्टियों में हलचल तेज है। कांग्रेस ने बहुमत से ऊपर का आंकड़ा प्राप्त कर लिया। जिसके बाद कांग्रेस किसी भी प्रकार की रिस्क लेने के मूड में नहीं है। इसी बीच कांग्रेसी पार्षदों को रातोंरात दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। जिसमें 42 कांग्रेसी पार्षदों के साथ-साथ तीन अन्य पार्षद भी बताएं जा रहे है। खबर है कि कांग्रेसी पार्षदों को जैसलमेर ले जाया गया है। सेफ जोन और बिना किसी भनक के चुपचाप पार्षदों को रवाना किया गया।

 

ऐसे में सभी पार्षदों के मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहे है। वहीं भाजपा भी बुरी तरीके से हार के बावजूद अब तक अपने हथियार फेंकने के मूंड में नजर नहीं आ रही है। भाजपा के 27 पार्षद जोधपुर में ही एक स्थान पर है। जबकि जीते हुए निर्दलीयों से संपर्क साध जा रहा है। बताया जा रहा है कि दो पार्षदों को फ्री हैंड दिया गया हैै कि वो चाहे तो बहुमत जुटा लें। ऐसे में दोनो ही पार्टिया महापौर के चुनाव तक किसी भी रिस्क लेने के मूंड में नजर नहीं आ रही है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!