राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के निकाय चुनावोंं के परिणाम के बाद शहर भाजपा ङ्क्षचता में हे कि आखिर ये परिणाम कैसे आ गए। शहर की 80 सीटों में भाजपा मात्र 27 सीटों पर ही जीत पाई। भाजपा के दिग्गज धराशायी हो गए। बीकानेर पश्चिम की 39 सीटोंं पर महज दस सीटों पर ही भाजपा के प्रत्याशी जीते। ऐसे में विधायक के दावों की भी हवा निकलती दिखी। इसी बीच विधानसभा चुनावों में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेता ने विधायक जेठानंद व्यास से इस्तीफे की बात कह दी है।
दरअसल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राजकुमार किराडू ने अपनी फेसबुक लिखा है कि नैतिक जिम्मेवारी लेते हुए बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास को इस्तीफा दे देना चाहिए। जिसके बाद उनके पोस्ट पर कमेंट की बाढ़ सी आ गयी। कोई समर्थन में तो कोई विपक्ष में अपनी राय देने लगा। बता दे कि किराडू और व्यास के बीच इन दिनों दूरियां है हालंाकि विधानसभा चुनावों में दोनो कंधे से कंधा मिलाकर साथ चले थे लेकिन अब अदावत है ऐसे में विधायक से इस्तीफे की बात कही ्रगयी है हालांकि विधायक की तरफ से अब तक चुनाव परिणामों को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।




