राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर से निकले व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में मृतक के भाई कुणाल गोयल ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बतायया कि 13 सितंबर की दोपहर को उसका भाई जयकिशन घर से बिना बताए निकल गया। जिसे काफी ढूंढा लेकिन रात के समय उसके पास फोन आया कि उसका भाई रेलवे पटरियों पर है। परिवादी के अनुसार उसका भाई मृत अवस्था में रेलवे की पटरियों पर मिला। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!