राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सेना के जवान की दोड़ते समय सांस फूलने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नाल पुलिस थाना क्षेत्र के के नाल एयरफोर्स स्टेशन पर 14 सितंबर की है। इस सम्बंध में मृतक के बेटे लक्की चौधरी ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके पिता लांस नायक कमल सिंह एयरफोर्स के डीएससी में पदस्थापित थे। परिवादी ने बताया कि उसके पिता नाल में ही ड्यूटी करते थे। जहां पर ड्यूटी के दौरान उसके पिता दौड़ते समय अचानक संंास फूलने लग गयी। इसी के चलते उसके पिता अचेत होकर गिर गए और मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स





Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
संबंधित खबरें
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE