राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नाबालिग को डरा धमकाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना छतरगढ़ थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में पीडि़ता ने अपने पिता के साथ पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है। पीडि़ता ने बताया कि उसकी मां के आरोपित के साथ अवैध सम्म्बंध थे। जिसके बाद आरोपित उसके साथ भी गलत नजर रखने लगा। एक दिन आरोपी व उसकी माता ने उसे जबरन एक कमरें में बंद कर दिया। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। पीडि़ता ने शोर मचाया तो वह घबरा गया और कमरे से बाहर चला गया। शनिवार को आरोपी फिर उसके घर आया और दुष्कर्म किया। पीडि़ता की माता ने आरोपी का ही साथ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
संबंधित खबरें
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE