Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थाान 1st न्यूज,बीकानेर। शनिवार रात को दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के सतासर-बीकानेर मार्ग की है। जहां पर पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरते हुए पेड़ से टकरा गयी। जिसके चलते कार में सवार महिला की मौत हो गयी। वहीं उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार कार बीकानेर साईड से सतासर की ओर जा रही थी। इस दोरान अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। हादसे में संजना उम्र 25 की मौत हो गयी। वहीं उसका पति मो. माहिर को प्राथमिक उपचार के बाद पीबीएम रैफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जांच में जुटी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!