Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दीपावली के दिन बाइक पर जलता हुआ पटाखे छोडऩे को लेकर विवाद हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में नोखा थाने में वेयर हाऊस के पास रहने वाले सुनिल विश्नोई ने ओमप्रकाश,राकेश,सुरेश, पुनम,प्रदीप,विष्णु,मुकेश,शक्तिसिंह,रमेश,किशन,सुभाष,मुनीराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 1 नवम्बर की रात की बताई जा रही है। परिवादी ने बताया कि आरोपित ने उसकी बाइक पर जलता हुआ पटाखों छोड़ा। जिसके बाद आरोपित ने लाठियों और सरियों से उस पर हमला कर दिया। जिससे उसके चोटें भी आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!