राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज पांच राज्यों में वेाटों के परिणाम आ रहे हैं। जिसको लेकर गिनती जारी है ।पांच राज्यों में बड़े उलटफेर देखने को मिल रहा है। तमिलनाडू से लेकर बंगाल तक जनता ने बड़ा उलटफेर किया है। तमिलनाडू में टीवी स्टार पर नेता के रूप में भी स्टार बनते हुए दिखाई दे रहे हैं।

तमिलनाडू की 234 सीटों पर टीवी स्टार थलापति विजय की पार्टी टीवीके 107 सीटों पर सबसे आगे है। पहले ही चुनाव में विजय की पार्टी को बड़ा बहुमत देखने को मिल रहा है। वहीं बंगाल में भाजपा का सुखा अब खत्म होता दिख रहा है। बंगाल में भाजपा रूझान में बहुमत के आंकड़े से कहीं आगे निकल गयी है।

भाजपा अब तक 180 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं असम और पांडुचेरी में भी भाजपा सरकार बना रही है। वहीं केरल में कांग्रेस बड़ी जीत की और बढ़ रही है। इसी बीच भाजपा के ऑफिशिल एक्स अकाउंट पर राहुल गांधी पर कटाक्ष किया गया है।

भाजपा की और से लिखा गया है कि राजनीति अगर एक खेल होता तो राहुल गांधी का रिकॉर्ड अजेय होता। आगे लिखा गया है कि 99 हार के बाद भी गिनती जारी है। यह सिर्फ आंकड़ा नहीं बल्कि एक लगातार हार का सिलसिला है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!