राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नशीला पदार्थ पिलाकर घर से माल पार कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में गणेश जाट ने पंकज, निर्मल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 23 अप्रैल को रात के समय की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपित उसके घर पर आए। जहां पर आरोपित ने उसे कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिसके बाद घर से आभूषण चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।




