राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद अब वोटों की गिनती जारी है। लगातार गिनती के बीच भाजपा आगे चल रही है। दोपहर डेढ़ बजे तक सामने आए रूझानों में भाजपा दो सो के आंकड़े के पास पहुंचती दिखाई दे रही हे। वहीं टीएमसी बुरी तरीके से पिछड़ रही है। टीएमसी कुल 92 सीटों पर ही आगे चल रही है।

बंगाल में भवानीपुर से ममता बनर्जी 15 हजार से आगे चल रही है। बंगाल में अब रूझानों के बाद परिणाम आने को है। ऐसे में माना जा रहा है कि अब तक आए रूझानों में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। जिसके बाद बंगाल से लेकर बीकानेर तक जश्त की तस्वीरें सामने आ रही है। बंगाल भाजपा कार्यालय में मिठाई बंटनी शुरू हो गयी है। वहीं बीकानेर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।
जस्सुसर गेट के बाहर भाजपा नेता विजय उपाध्याय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और पटाखे फोड़े। एक दूसरे को मिठाई खिलाका बधाई दी। इस दौरान दिनेश सांखला, राम गहलोत, जितेन्द्र गहलोत, आकाश, शिवरतन प्रजापत, माणकलाल, पूनम सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें।



