राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। तेज आंधी के चलते बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना कालु पुलिस थाना क्षेत्र के रावांसर में 27 अप्रैल की है। इस सम्बंध में मृतक के चाचा परताराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भतीजा लालचंद बाइक से जा रहा था।

इस दौरान रास्ते में तेज आंधी आ गयी ओर बाइक असंतुलित हो गयी। बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान लालचंद की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



