राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विश्वास में लेकर लाखों रूपए लेेन और वापिस देने से इंकार करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में लालचंद जाट ने मुन्नीदान व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 28 अप्रेल की दोपहर की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित उसके जान पहचान के है।

जिसके चलते उसने उनकी बातों का विश्वास किया और तीन लाख रूपए दे दिए। जब परिवादी ने वापिस मांगे तो आरोपित ने उसे इंकार कर दिया। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



