राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर रेंज पुलिस से शोक की खबर सामने आयी है। जहां पर सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की बेटे के साथ दुखद निधन हो गया। पुलिस थाना सदर की राजकीय चिकित्सालय पुलिस चौकी में तैनात कांस्टेबल संदीप कुमार महला का सड़क हादसे में निधन हो गया।

जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब वह रामदेवरा से दर्शन कर अपने परिवार के साथ लौट रहे थे। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कांस्टेबल संदीप कुमार महला के साथ उनकी पांच वर्षीय मासूम बेटी की भी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गईं।

उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जोधपुर रेफर कर दिया। वहीं कांस्टेबल के दोस्त का फलोदी में इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। साथी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने इस घटना को बेहद दुखद और अपूरणीय क्षति बताया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!