राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पश्चिम बंगाल में वोटों की गिनजी 12 घंटे से ज्यादा समय हो जाने के बाद भी जारी है। रात 9 बजे तक भारतीय जनता पार्टी 166 सीटों पर जीत चुकी है। वहीं 42 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं टीएमसी 59 सीटों पर जीत चुकी है तो 20 सीटों पर आगे चल रही है। इसी बीच भवानीपुर की हॉट सीट पर अब भी कांटे का मुकाबला है।

 

ममता बनर्जी ने मीडिया से बातचीत करते हुए आरोप लगाया है कि उसके साथ मारपीट और हमला हुआ है। बनर्जी ने कहा कि मेरे को लात से मारा गया और हमारे पोलिंग एजेंट के साथ भी मारपीट हुई है। भवानीपुर की 20 राउंड में से 18 राउंड की गिनती अब तक हो चुकी है। 15वें राउंड तक ममता बनर्जी करीब 2500 वोटों से आगे चल रही थी। जिसके बाद शुभेंदु अधिकारी आगे निकल गए है।

 

16 से 18 राउंड आते-आते शुभेंदु अधिकारी करीब 11 हजार वोटों से आगे हो गए है। ऐसे में माना जा रहा है कि बचे हुए दो राउंड में ये 11 हजार की लीड़ खत्म नहीं हो सकती है। ऐसे में ममता बनर्जी की हार तय मानी जा रही है और अब केवल औपचारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!