राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना बीकानेर संभाग के चुरू जिले से जुड़ी है। जहां पर सरदारशहर के रामसीसर गांव में सोमवार की दोपहर को तीन बजे के आसपास तीन बच्चे डूब गए। जानकारी के अनुसार दोपहर में स्कूल से आने के बाद तीनों नहाने गए थे। गहरे पानी में जाने के कारण तीनों बच्चे डूब गए। दोपहर होने के चलते कोई आसपास नहीं था।

 

एक घंटे बाद एक बच्ची के दादा डिग्गी के पास पहुंचे तो तीनों बच्चे के शव डिग्गी में दिखे।
इस दर्दनाक हादसे में यशोदा (15) , प्रांजल (11) और उसके बड़े भाई आशीष (13) की मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!