राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शादी का सामान ले जा रही पिकअप के अनियंत्रित होकर पलट जाने की खबर सामने आयी है। घटना शेरूणा पुलिस थाना क्षेत्र के हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास की है ।जहां पर डीजे का सामान ले जा रही पिकअप का अचानक टायर फट गया। जिसके चलते पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गयी। गाड़ी के अचानक पलटने से गाड़ी में सवार व्यक्ति घायल हो गया। जिसे आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही शेरूणा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्रेन बुलाकर गाड़ी को साइड में करवाया ताकि यातायात को सुचारू करवाया जा सके।




