राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर। पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर बीकानेर शहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने संभाग कार्यालय में जोरदार जश्न मनाया। जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने इस दौरान कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर एवं पटाखों की गूंज से पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर खुशी जताई ।
जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता की मुहर है।

 

उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में लंबे समय से चल रही तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति से जनता ऊब चुकी है, और यही कारण है कि लोगों ने भाजपा के पक्ष में समर्थन दिखाया है। छाजेड़ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की ताकत और संगठन की मजबूती के सामने विपक्ष पूरी तरह बिखर चुका है, और आने वाले समय में भी भाजपा का विजय अभियान इसी तरह जारी रहेगा। यह परिणाम विपक्ष के झूठ, भ्रम और नकारात्मक राजनीति पर करारा तमाचा है। उन्होंने कहा कि जनता अब खोखले वादों और डर की राजनीति को पूरी तरह नकार चुकी है और विकास, राष्ट्रहित और मजबूत नेतृत्व के साथ खड़ी है ।

 

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, जालम सिंह भाटी, कुंभाराम सिद्ध, विजय आचार्य, अखिलेश प्रताप सिंह, संपत पारीक, रमजान अब्बासी, उपाध्यक्ष दीपक पारीक, अशोक प्रजापत, भूपेंद्र शर्मा, सरिता नाहटा, मोतीलाल हर्ष, सोहन प्रजापत जिला मंत्री तरुण स्वामी, सुनीता हटीला, विनोद करोल, गोपाल अग्रवाल, मंजूषा भास्कर, रामकुमार व्यास, दुष्यंत तंवर, सुशील आचार्य, चंद्रमोहन जोशी, सांगीलाल गहलोत, चंद्रशेखर शर्मा, अनिल शुक्ला, आनंद सिंह भाटी, भारती अरोड़ा, प्रेम गहलोत, दिनेश चौहान, दिनेश गोलछा, देवरूप सिंह, अंकित तंवर, गजेंद्र भाटी, धर्मपाल डूडी, कपिल शर्मा, हुलास भाटी, इंदु वर्मा, अनु सुथार, सुषमा बिस्सा, सुमन जैन, चांद कंवर शेखावत, अर्जुन कुमावत, दिनेश भटनागर, हरीश भोजक, मुकेश ओझा, अजय खत्री सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!