राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक के पास से अवैध देशी कट्टा जब्त किया है। यह कार्रवाई छतरगढ़ पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने 3 मई की शाम को आईजीएनपी मुख्य नहर आरडी 470 के पास कार्रवाईकरते हुए जितेन्द्र नाम के युवक के पास से अवैध देशी कट्टा जब्त किया है। पुलिस ने युवक के पास से अवेध रूप से रखा गया हथियार जब्त किया है। युवक के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।




