राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पश्चिम के जिला अस्पताल के आसपास रहने वाले लाखों लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आयी है। जहां पर लेवल-3 ट्रॉमा केयर फैसिलिटी सेंटर शुरू करने की तैयारी की जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने इसके प्रस्ताव चिकित्सा शिक्षा निदेशालय को भेज दिए हैं। 150 बेड की क्षमता वाले इस अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर बनने से न केवल पश्चिमी बीकानेर बल्कि जैसलमेर और पूगल रोड हाईवे पर होने वाले हादसों के घायलों को भी तत्काल जीवनदान मिल सकेगा। करीब 6 करोड़ की लागत से बनने वाले इस सेंटर के लिए अस्पताल परिसर में ही अलग से भवन बनाया जाएगा। इसके शुरू होने से पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पर मरीजों का दबाव कम होगा और स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञों की सेवाएं मिलेंगी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!