युवा नेता गजेन्द्र भाटी के नेतृत्व में मनाया जश्न
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज बीकानेर में भारतीय जनता युवा मोर्चा बीकानेर शहर द्वारा बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जोरदार और उत्साहपूर्ण जश्न मनाया गया। यह आयोजन शहर के ऐतिहासिक जूनागढ़ किला के सामने हुआ, जहां युवाओं और कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व युवा मोर्चा के जिला मंत्री गजेंद्र सिंह भाटी ने किया। साथ ही, कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, मिठाइयाँ बांटी और भारत माता की जय, भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद ओर नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों से माहौल को भर दिया।

साथ ही कहा, यह जीत उस सोच की हार है जो महिलाओं को कमजोर समझती थी, और उस नए भारत की जीत है जहां नारी शक्ति निर्णायक भूमिका निभा रही है। यह जीत डर पर विश्वास की, अत्याचार पर लोकतंत्र की, और झूठ पर सच्चाई की विजय है।
मीडिया संयोजक भव्य दत्त भाटी ने भाजपा आज केवल एक पार्टी नहीं, बल्कि देश के हर वर्ग की उम्मीद बन चुकी है। बंगाल की जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि अब विकास, सुरक्षा और सम्मान की राजनीति ही देश की दिशा तय करेगी।
इस अवसर पर जिला मंत्री भाजपा राम कुमार व्यास युवा मोर्चा जिला मंत्री धीरज पण्डित, लवेश कश्यप, जिला मंत्री ओबीसी मोर्चा नेमीचंद तंवर, अरुण प्रताप सिंह, महेंद्र पूनिया, लोकेश, सौरभ, अभिजीत शर्मा, चिराग सोनी, संदीप, महेश, राजा आदि उपस्थित रहे।



