Bikaner News बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर रेंज पुलिस ने नकली नोटों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई अनूपगढ़ पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने बांडा कॉलोनी चौकी पुलिस ने नकली नोटों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 500 रुपए के 88 नकली नोट बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत 44,000 रुपए है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि 5 एलएसएम बांडा की सरकारी नर्सरी में दो लड़के बड़ी मात्रा में नकली नोटों के साथ खड़े हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम जब सरकारी नर्सरी पहुंची, तो वहां दो लड़के खड़े दिखाई दिए। पुलिस को देखकर वे घबरा गए और संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

 

पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान हरविंद्र सिंह और चंद्रभान बतायी। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों युवकों की तलाशी ली। हरविंद्र सिंह के पास से 500 रुपए के 42 नकली नोट (कुल 21,000 रुपए) बरामद हुए, जबकि चंद्रभान के पास से 500 रुपए के 46 नकली नोट (कुल 23,000 रुपए) मिले।

 

बरामद नोटों की जांच करने पर पता चला कि उनमें भारतीय मुद्रा में उपयोग होने वाला विशेष कागज नहीं था। इसके अलावा, नोटों पर दूसरी तरफ महात्मा गांधी की छवि भी नहीं बनी हुई थी और न ही गुप्त स्थान पर 500 रुपए लिखा हुआ था।आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने ये नकली नोट बांडा के ही एक व्यक्ति से लिए थे और वे इन्हें बाजार में चलाने की फिराक में थे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!